Home » News Update » गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर नवजीवन नर्सिंग होम गिरिडीह के प्रांगण में नर्सिंग होम एवं क्लब के सदस्यों के सहयोग से एक भव्य समारोह

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर नवजीवन नर्सिंग होम गिरिडीह के प्रांगण में नर्सिंग होम एवं क्लब के सदस्यों के सहयोग से एक भव्य समारोह

गिरिडीह झारखंड: लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट के द्वारा 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर नवजीवन नर्सिंग होम गिरिडीह के प्रांगण में नर्सिंग होम एवं क्लब के सदस्यों के सहयोग से एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया और ध्वजारोहण का कार्यक्रम को संपन्न किया गया।

जिसमें नवजीवन नर्सिंग होम के सभी कर्मचारी एवं लायंस क्लब आफ गिरिडीह एलिट के सदस्यों तथा शहर वासियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय डॉ दीपक बगेड़िया जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई, साथ ही साथ आजादी के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई ,तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नवजीवन नर्सिंग होम के CEO स्वाति बगेड़िया, अभिषेक बगेड़िया, राजू बगेड़िया, क्लब के जिला चेयरपर्सन लायन संजय कुमार सिंह, जिला चेयरपर्सन लायन राजेश गुप्ता, जिला चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश जी, क्लब अध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद सचिव सुदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन गुंजन कुमार शर्मा, लायन राहुल कुमार, लायन शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, लायन गौतम सागर, लायन अवनीश अंशु, लायन डॉक्टर ज्ञान प्रकाश,लायन सुजीत लोहानी, लायन राहुल कुमार, लायन उदय भदानी, आदि, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री प्रकाश सहाय एवं नव जीवन नर्सिंग होम के सभी कर्मचारियों ने भाग लिए। वंही

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर क्लब के सदस्यों के द्वारा बिरहोर छात्रावास शशांक बेड़ा बोडो गिरिडीह के बच्चों के बीच मिठाई पैकेट एवं कलम का वितरण कर उत्साह वर्धन का कार्य किया गया, क्लब के सदस्यों के द्वारा बच्चों के बीच राष्ट्रहित मेंअपने विचारों को आदान-प्रदान किया गया। छात्रावास में उपस्थित सभी बच्चे काफी उत्साहित दिखे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal