Ajit Pawar: महाराष्ट्र की राजनीति के ‘पावरफुल’ नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार गुरुवार (29 जनवरी) को पंचतत्व में विलीन हो गए। बुधवार को बारामती हवाई पट्टी के पास हुए भीषण विमान हादसे में उनके निधन के बाद आज राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में उमड़े हजारों के जनसैलाब ने नम आंखों से अपने ‘दादा’ को अंतिम विदाई दी। अजित पवार के दोनों बेटे पार्थ पवार और जय पवार ने मुखाग्नि दी। यह दृश्य भावुक कर देने वाला था। पूरे परिसर में शोक और सन्नाटे का माहौल था, वहीं समर्थकों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
अजित पवार न सिर्फ राज्य के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री थे, बल्कि बारामती विधानसभा क्षेत्र से विधायक और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख भी थे। उनके निधन के बाद यह सवाल उठ रहा है कि उनकी विशाल सियासी जिम्मेदारियों को अब कौन संभालेगा।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
