Home » News Update » वैश्य सद्भावना महासम्मेलन के लिए प्रचार वाहन रवाना, वैश्य मोर्चा ने बैठक कर तैयारी की समीक्षा की

वैश्य सद्भावना महासम्मेलन के लिए प्रचार वाहन रवाना, वैश्य मोर्चा ने बैठक कर तैयारी की समीक्षा की

भुरकुंडा।।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस पर 30 जनवरी को झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के तत्वावधान में भुरकुंडा के उत्सव मैरेज हाॅल में होने वाले वैश्य सद्भावना महासम्मेलन के लिए आज प्रचार वाहन निकाला गया. प्रचार वाहन को केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने वैश्य मोर्चा का झंडा दिखा कर रवाना किया. तत्पश्चात उत्सव सभागार में तैयारी समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु एवं संचालन प्रधान महासचिव बीरेन्द्र कुमार ने किया, जबकि इस बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में जिला प्रभारी अशोक गुप्ता उपस्थित थे. बैठक में महासम्मेलन की तैयारी की समीक्षा की गयी और सभी से 11 बजे तक भुरकुंडा थाना मैदान पहुंचने को कहा गया. बैठक में तय किया गया कि कार्यक्रम में पतरातू के पूर्व मुखिया एवं समाजसेवी पूरनराम साहु, सौंदा बस्ती के समाजसेवी भागवत साव, भदानीनगर के समाजसेवी बाचल गुप्ता, कुजू के रघुवीर केशरी, पत्रकार दीपक प्रसाद (भुरकुंडा), पत्रकार नरेश साव (बड़कागांव), पत्रकार बीरेन्द्र कुमार (बड़कागांव), दीपक जायसवाल (सुन्दर नगर), बिंदु कुमार, आनंद मोदी (हुडुमगड़ा), सूरज कुमार साव, रितेश कुमार साव, शुभम कुमार (डोकाटांड़) एवं अन्य 12 वैश्यजनों को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों ओबीसी वर्गों के लिए भी यूजीसी (UGC) का नियमावली लागू करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी जी को धन्यवाद दिया गया.इस बैठक में वैश्य मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष ढ़लन साव, हजारीबाग जिलाध्यक्ष महेंद्र प्र. साहु, रामगढ़ जिलाध्यक्ष राजकुमार केशरी, रांची जिलाध्यक्ष कृष्णदेव साहु, राजाराम प्रसाद, फौजी अमित साहु, अजय साहु, मुकेशलाल सिंदूरिया, भुनेश्वर साव, पवन कुमार, भरत केशरी, देवकुमार पंडित, ओम प्रकाश साव, प्रेम साहु, संजय प्रसाद, उपेन्द्र शर्मा, गोपाल केशरी, ललन शर्मा, सोनू साह, आकाश नायक आदि उपस्थित थे.

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal