Home » News Update » रांची में फिर बम की धमकी, सिविल कोर्ट के बाद अब डीसी ऑफिस निशाने पर

रांची में फिर बम की धमकी, सिविल कोर्ट के बाद अब डीसी ऑफिस निशाने पर

रांची: एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अब डीसी ऑफिस यानी समाहरणालय को भी उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल मिलते ही पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।

ईमेल मिलते ही मची खलबली

बताया जा रहा है कि समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई। जैसे ही यह जानकारी प्रशासन तक पहुंची, तुरंत पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।

चप्पे-चप्पे की हो रही तलाशी

समाहरणालय परिसर में हर कोने की बारीकी से जांच की जा रही है। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता पूरी मुस्तैदी से सर्च ऑपरेशन चला रहा है। आने-जाने वालों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। पूरे परिसर पर पैनी नजर रखी जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

धमकी को देखते हुए समाहरणालय की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बिना जांच के किसी को भी अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। सिविल कोर्ट के बाद समाहरणालय को मिली इस धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि दोनों धमकियों के पीछे कहीं एक ही शख्स या गिरोह तो नहीं है।

ईमेल की जांच शुरू

धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल भी सक्रिय हो गई है। ईमेल किस आईडी से भेजा गया और उसका लोकेशन क्या है, इसकी तकनीकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है। हालांकि अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु की बरामदगी की पुष्टि नहीं हुई है। रांची में लगातार मिल रही धमकियों ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। अब सबकी नजर पुलिस की जांच पर टिकी है कि आखिर इन धमकियों के पीछे कौन है और मकसद क्या है।

मोहम्मद कलीम अंसारी की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal