Home » News Update » केरेडारी का कोयला ढूलाई में लगी गोदावरी कंपनी की हाइवा से एक कि मौत, दो गंभीर

केरेडारी का कोयला ढूलाई में लगी गोदावरी कंपनी की हाइवा से एक कि मौत, दो गंभीर

चतरा: जिले में इन दिनों कोल ट्रांसपोर्ट कंपनियों का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। अधिकारियों के आदेशों को धत्ता बताते हुए पब्लिक सड़क पर रफ्तार का कहर बरपा कर ना जाने कितने मां की गोद सुनी और कितने बहुओं के मांग की सिंदूर तथा कितने मां पिता के लाडले को अपनी आगोश में लेकर उसका हंसता खेलता घर आंगन उजाड़ दिया है। आपको बता दें कि केरेडारी चट्टी बरियातु से चतरा जिला होकर कटकमसांडी रेलवे साइडिंग के ढूलाई में लगी गोदावरी कंपनी की हाइवा ने बुधवार को गिद्धौर थाना अन्तर्गत गांगपुर के समीप एक युवक की मौत के घाट उतार दिया है। दर्दनाक हादसा में एक युवक की घटना स्थल पर हीं मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान जांगी गांव निवासी सौरभ पांडेय के रूप में किया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मनमानी और लगातार कोल वाहनों से दुर्घटना से आक्रोशित होकर जिला परिषद टंडवा उत्तरी देवंती देवी ने कही है की कंपनी पूर्व में ही विवादों में रहा है और टेरर फंडिंग जांच मामले में भी करवाई हुई है। कोल वाहनों से अब तक दो हजार से भी अधिक लोगों की जिंदगी हाइवा की भेंट चढ़ गई है वहीं ।वहीं जिले के सड़कें इंसानी खून से रक्त रंजीत हो गई है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया है कि अभियान चलाकर कार्रवाई किया जाय।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal