Home » News Update » कुआँ से दो बच्चे की मिली शव, जाँच मे जुटी पुलिस

कुआँ से दो बच्चे की मिली शव, जाँच मे जुटी पुलिस 

परवेज़ आलम की रिपोर्ट

पलामू जिला के नौडीहा बाजार थाना अंतर्गत चेराई 2 पंचायत के ग्राम मन्नदोहर से एक खंडर कुआँ से दो बच्चे की शव मिलने से इलाके मे मचा कोहराम,

सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार क़ो दोपहर करीब दो बजे ग्राम मन्नदोहर के एक खंडर कुआँ से किसी बच्चे की चिलाने की आवाज़ आया, आवाज़ सुनते ही आस पास ग्रामीण कुआँ के पास पहुंचे तो देखें की कुआँ मे तीन बच्चे है जो एक बच्चा पानी मे तैर रहा है और दो बच्चे का मौत हो चुकी है आनन फानन मे बच्चे क़ो कुआँ से निकाला गया और घायल बच्चे क़ो तुरंत इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय भेजा गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है

 

इसकी सुचना नौडीहा बाजार थाना क़ो दी गई जो पुलिस पहुंच कर दोनों बच्चे की शव अपने कब्जे मे लेकर पोसमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज डालटनगंज भेज दिया गया है,और मामले की जाँच पड़ताल मे पुलिस जुटी हुई है, जिन बच्चे की मौत हुई है उनमे प्रीति कुमारी उम्र 8 वर्ष एंव सोनम कुमारी उम्र 6 वर्ष दोनों की पिता उदेस यादव है वही घायल बच्ची का नाम चानो कुमारी पिता अवधेश यादव जो छतरपुर थाना के हन्हे के बताया जाता है घायल बच्ची यहां अपने मामा के घर रहती थी, घटना के बाद परिजनों मे कोहराम मच गया है और रो रो कर बुरा हाल हुआ है वही परिजनों क़ो कहना है की मेरे दोनों बच्चों क़ो साजिस के तहत कुआँ मे डाल कर मौत का घाट उतारा गया है

वही घटना स्थल पर पहुंच कर थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने घटना के हर पहलु पर बारीकी से जाँच मे जुटे हैं और उन्होंने बताया की घटना कैसे हुई है इसका पता लगाया जा रहा है एंव दोषी लोगो क़ो किसी भी परिस्थिति मे बक्शा नहीं जाएगा और थाना प्रभारी ने लोगो से अपील की है की अफवाह पर ध्यान ना दें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal