Home » News Update » सारंडा जंगल में भोरे-भोर IED ब्लास्ट, सहायक कमांडेंट जख्मी, एयरलिफ्ट

सारंडा जंगल में भोरे-भोर IED ब्लास्ट, सहायक कमांडेंट जख्मी, एयरलिफ्ट

Chaibasa : रविवार सुबह सारंडा के घने जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों के लिए खतरनाक मोड़ आया। नक्सलियों द्वारा बिछाए गए एक आईईडी के ब्लास्ट में 209 कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा

सुरक्षा बलों को जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कोबरा और जिला पुलिस की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली। जंगल के दुर्गम रास्ते में अचानक जमीन के नीचे प्लांट किया गया प्रेशर आईईडी ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। सहायक कमांडेंट अजय मलिक इस धमाके की चपेट में आ गए।

जवानों ने संभाला मोर्चा

धमाके के बाद मौके पर मौजूद जवानों ने तुरंत इलाके को घेर लिया और किसी भी संभावित खतरे को रोकने की कोशिश की। पुलिस मुख्यालय और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया और तलाशी अभियान जारी है ताकि जंगल में कहीं और नक्सलियों की साजिश न चल सके।

रांची के राज हॉस्पिटल के लिए एयरलिफ्ट

घायल अजय मलिक को घटनास्थल से सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची एयरलिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी गई। खेलगांव स्थित हेलीपैड पर एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम अलर्ट पर रखी गई है। यहां से उन्हें सीधे राज अस्पताल ले जाया जाएगा।

 

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal