Home » News Update » गिरिडीह के त्रिवेणी संगम में डूब गए दो बच्चे, होली खेलने के बाद गए थे नहाने

गिरिडीह के त्रिवेणी संगम में डूब गए दो बच्चे, होली खेलने के बाद गए थे नहाने

Giridih News: होली की खुशियों के बीच गिरिडीह जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है. जमुआ और देवरी प्रखंड की सीमा पर स्थित गोदावरी त्रिवेणी संगम में बुधवार को दो किशोर गहरे पानी में डूब गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और शोक का माहौल है।

होली खेलने के बाद स्नान के लिए पहुंचे थे संगम

जानकारी के अनुसार, दोनों किशोर देवरी थाना क्षेत्र के चतरो बाजार के निवासी थे. होली खेलने के बाद वे स्नान करने के लिए त्रिवेणी संगम पहुंचे थे. स्नान के दौरान अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे. बताया जा रहा है कि संगम क्षेत्र में पानी की गहराई अधिक है. संभवतः पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ।

स्थानीय लोग कर रहे तलाश

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में संगम स्थल पर पहुंच गए. स्थानीय लोग नदी में उतरकर दोनों किशोरों की खोजबीन कर रहे हैं. हालांकि खबर लिखे जाने तक दोनों का कोई पता नहीं चल पाया था. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रशासन को भी घटना की सूचना दे दी गई है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि संगम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal