Home » News Update » झिरकी की हजरत अली जमा मस्जिद में मुकम्मल हुई तरावीह, अंजुमन कमेटी ने दी मुबारकबाद

झिरकी की हजरत अली जमा मस्जिद में मुकम्मल हुई तरावीह, अंजुमन कमेटी ने दी मुबारकबाद

गोमिया: प्रखंड अंतर्गत झिरकी स्थित हजरत अली जमा मस्जिद में पवित्र रमजान माह के दौरान पढ़ी जा रही तरावीह नमाज आज मुकम्मल हो गई। इस अवसर पर मस्जिद परिसर में विशेष दुआ और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

तरावीह मुकम्मल होने के बाद अंजुमन कमेटी झिरकी के सभी सदस्यों ने मस्जिद के इमाम कारी गुलाम सुभानी साहब से गले मिलकर उन्हें बधाई दी और पूरे रमजान महीने में कुरआन शरीफ की तरावीह नमाज अदा कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

इस दौरान मस्जिद में मौजूद लोगों ने सलातो-सलाम पढ़ा और फातिहा ख्वानी की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गांव के लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर देश में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

अंजुमन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि आज 27 रमजान की रात शब-ए-कद्र के मौके पर मस्जिद में विशेष इबादत और नमाज अदा की जाएगी, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से शामिल होकर इबादत करने की अपील की गई है।

इस मौके पर अंजुमन कमेटी के सदर गुलाम रब्बानी,  सेक्रेटरी कलीम अंसारी, हाजी अब्दुल कुदूस, याकूब अंसारी, शराफत हुसैन, जियाउल रब, जाबिर आलम, हाजी सत्तार हुसैन इमाम उल हक, उप मुखिया अकरम रजा, व अन्य सदस्यों ने कहा कि रमजान का महीना इबादत, सब्र और इंसानियत का पैगाम देता है तथा समाज में भाईचारा और एकता को मजबूत करता है।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

 

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal