Home » News Update » झारखंड के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

झारखंड के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

रांची/गोमिया: झारखंड की राजनीति के कद्दावर नेता और गोमिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह का बुधवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और रांची के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार जारी था। इलाज के दौरान ही उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

माधव लाल सिंह झारखंड की राजनीति में एक मजबूत पहचान रखते थे। गोमिया विधानसभा क्षेत्र से वे कई वर्षों तक सक्रिय राजनीति में रहे और मंत्री पद की जिम्मेदारी भी निभाई। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि माधव लाल सिंह हमेशा जनता की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहते थे और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास करते रहे। उनके निधन से झारखंड राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal