बोकारो: भूतपूर्व मंत्री, बिहार सरकार/झारखण्ड सरकार-सह-पूर्व विधायक, गोमिया विधानसभा क्षेत्र स्व० माधव लाल सिंह की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ किए जाने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है।
इस संबंध में झारखण्ड सरकार, मंत्रिमण्डल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा आदेश जारी किया है।
जिसके बाद जिला प्रशासन ने राजकीय सम्मान के अनुरूप अंत्येष्टि की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
स्वयं उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
उधर, उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने कहा कि पूर्व मंत्री सह गोमिया विधायक माधव लाल सिंह जी के निधन का समाचार बोकारो जिले के लिए अत्यंत दुःखद है।
स्व. माधव लाल सिंह ने सार्वजनिक जीवन में रहकर जनसेवा, सामाजिक समरसता एवं क्षेत्र के विकास हेतु महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका निधन समाज एवं सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है।
जिला प्रशासन दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करता है तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है।
जानकारी हो कि, स्व० माधव लाल सिंह का निधन आज सुबह हुआ था।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
