Home » News Update » एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस का एक्शन: हुंडई कार से शराब की खेप पकड़ी गई, तस्करी नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस का एक्शन: हुंडई कार से शराब की खेप पकड़ी गई, तस्करी नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खैरा बाजार से एक हुंडई कार में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान झारखंड राज्य के पलामू जिला अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी ऋषिराज कुमार सोनी तथा हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दंगवार गांव निवासी सुशील चौधरी उर्फ लाइनर के रूप में की गई है। पुलिस ने मौके से लाइनर का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। जानकारी के अनुसार एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खैरा बाजार क्षेत्र से एक कार के माध्यम से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप गुजरने वाली है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध हुंडई कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में वाहन से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब में गॉडफादर अंग्रेजी शराब 500 एमएल की 92 बोतल, रॉयल चैलेंज 750 एमएल की 48 बोतल, रॉयल चैलेंज 375 एमएल की 40 बोतल तथा रॉयल स्टेग 375 एमएल की 72 बोतल शामिल है। कुल मिलाकर 124 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई। पुलिस ने शराब लदी हुंडई कार को जब्त कर थाना लाया है। मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्करों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal