Home » News Update » पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के ब्रह्म भोज में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री-सांसदों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के ब्रह्म भोज में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री-सांसदों ने दी श्रद्धांजलि

गोमिया: पूर्व मंत्री दिवंगत माधव लाल सिंह के ब्रह्म भोज कार्यक्रम में सोमवार को बड़ी संख्या में मंत्री, सांसद, विधायक एवं विभिन्न दलों के गणमान्य लोग उनके पैतृक आवास साड़म पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो, सुखदेव भगत, कुमार जय मंगल सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश ठाकुर, संजीव सिंह तथा सुनीता देवी समेत कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि दिवंगत माधव लाल सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में जनता की सेवा को हमेशा प्राथमिकता दी। उनके निधन से क्षेत्र ने एक अनुभवी एवं लोकप्रिय जननेता को खो दिया है। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal