Home » News Update » बकरीद को लेकर बेरमो प्रशासन अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च

बकरीद को लेकर बेरमो प्रशासन अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च

गोमिया: आगामी ईद उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बेरमो अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ एवं बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च में सीओ आफताब आलम, बीडीओ महादेव महतो, पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार, कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति एवं तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

प्रशासनिक अधिकारियों ने झिरकी, रविदास टोला, मुस्लिम टोला, बांध एवं आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों से शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। इस दौरान अधिकारियों ने अंजुमन कमेटी झिरकी के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर बकरीद पर्व को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया गया।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal