Home » Uncategorized » स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्थानीय बाजार में बांटे गए जूट बैग, प्लास्टिक मुक्त अभियान को बढ़ावा

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्थानीय बाजार में बांटे गए जूट बैग, प्लास्टिक मुक्त अभियान को बढ़ावा

बेरमो /स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत गुरुवार शाम बीटीपीएस बाजार क्षेत्र में ‘जूट बैग वितरण अभियान’ का आयोजन किया गया. बीटीपीएस प्रबंधन द्वारा शाम 4 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और दुकानदारों को प्लास्टिक की जगह जूट बैग का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया.

अभियान के दौरान सैकड़ों जूट बैग का वितरण किया गया. कार्यक्रम में ईटी एचआर मो. उमैर राशिद, विवेकानंद कुमार, बच्चू कुमार समेत बीटीपीएस के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

 

अधिकारियों ने लोगों को बताया कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए घातक है, जब कि जूट बैग दोबारा इस्तेमाल योग्य और पर्यावरण के अनुकूल हैं. स्थानीय दुकानदारों और ग्राहकों ने इस पहल की सराहना की और प्लास्टिक मुक्त बाजार बनाने का संकल्प लिया.

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal