Home » News Update » अनीता देवी हत्याकांड: बेरमो में सड़क जाम मामले में सांसद ढुल्लू महतो और विधायक जयराम महतो समेत 12 पर FIR, 200 अज्ञात भी आरोपी

अनीता देवी हत्याकांड: बेरमो में सड़क जाम मामले में सांसद ढुल्लू महतो और विधायक जयराम महतो समेत 12 पर FIR, 200 अज्ञात भी आरोपी

बोकारो जिले के बेरमो कोयलांचल में अनीता देवी हत्याकांड को लेकर हुए आंदोलन और सड़क जाम मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा सांसद ढुल्लू महतो, विधायक जयराम महतो समेत 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह मामला अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मुकेश कुमार मछुआ के आवेदन पर दर्ज किया गया है। प्रशासन के अनुसार, अनीता देवी की मौत के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान चौक के पास सड़क जाम कर यातायात बाधित किया गया और सरकारी कार्यों में अवरोध उत्पन्न किया गया, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई थी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जिनमें गैरकानूनी जमावड़ा, सरकारी कार्य में बाधा, आदेश की अवहेलना, धमकी और शांति भंग से जुड़े आरोप शामिल हैं। प्राथमिकी में सांसद ढुल्लू महतो, विधायक जयराम महतो समेत 12 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। एवं 200 सौ अज्ञात लोगो पर केस दर्ज की गई है। गौरतलब है कि अनीता देवी की मौत को लेकर क्षेत्र में पिछले कई दिनो से अनिता देवी के हत्त्या कांड से आंदोलन और राजनीतिक गतिविधियां जारी थीं। अब आंदोलनकारियों पर दर्ज FIR के बाद मामला कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर और अधिक गर्मा गया है।

 

संवाददाता फुसरो शंकर प्रसाद की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal