परवेज़ आलम की रिपोर्ट
पलामू — जिले के नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व मे 2 मई 2026 दिन सोमवार क़ो सोने चांदी साफ करने के बहाने लोगो से ठगने वाले 6 अपराधियों क़ो गिरफ्तार किया है । पुलिस की गुप्त सुचना मिली की हुलसी खुर्द मे ग्रामीणों के द्वारा दो व्यक्ति क़ो पकड़ा गया, सुचना मिलते नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार ने टीम गठित कर पकडे गए दोनों व्यक्तियों क़ो अपने गिरफ्त मे लिया, गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों के निशादेही पर चार और अभियुक्त क़ो गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार सभी अभियुक्तों ने बताया की हमलोग 6 लोग का ग्रुप है जो दो – दो लोग के ग्रुप मे गाँव – गाँव मे घूमकर सोने चांदी साफ करने के बहाने चकमा देकर सोने चांदी की आभूषण क़ो ठग लेते है और फिर बाजार मे बेच देते है। वादनी अनीता देवी पति संतोष उरांव ग्राम हुलसी खुर्द के लिखित आवेदन के आधार पर नौडीहा बाजार थाना कांड 47/2026 दिनांक 2/6/2026 दर्ज किया गया और आगे की जाँच मे पुलिस जुट गई है
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त इस प्रकार हैं,प्रिंस कुमार 20 वर्ष पिता बिन्देशर साह,
राहुल कुमार 21 वर्ष पिता राजेश साह दोनों ग्राम जदिया थाना जदिया जिला सुपौल बिहार,
प्रभु साह 28 वर्ष पिता त्रिधनंद साह,रोहन कुमार 22 वर्ष पिता विनेश साह,अक्षय कुमार
22 वर्ष पिता स्व संतोष साह,रोहित कुमार 21 वर्ष पिता वकील साह सभी बिहार के निवासी हैं
छपामारी दल मे थाना प्रभारी नीरज कुमार, एस आई दीपक कुमार, एस आई रोहित चौहान,एस आई राजेश बैठा के साथ पुलिस जवान शामिल थे
सभी अभियुक्तों क़ो 3 मई 2026 क़ो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के समक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
