बेरमो: डीवीसी, एमटीपीएस मेजिया थर्मल में डीवीसी मजदूर संघ का 10वां त्रिवार्षिक अधिवेशन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया. अधिवेशन में अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के डी. राजमुरुगन तथा भारतीय मजदूर संघ, पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष उज्वल मुखर्जी विशेष रूप से उपस्थित रहे. अधिवेशन के दौरान पुरानी समिति को भंग कर नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया. नई समिति की घोषणा डीवीसी मजदूर संघ के संस्थापक कुमुद रंजन भट्टाचार्य द्वारा की गई.
नवगठित कार्यकारिणी: 
नवगठित समिति में अर्घ बसु को अध्यक्ष तथा तपन कुमार दास को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया. उपाध्यक्ष के रूप में कौशिक बनर्जी, कांचन सेन मोदक,अनिमेष गिरि,मानव बनर्जी एवं शिल्पा हलदार बनाए गए.
सहायक महामंत्री के रूप में मदन कुमार एवं विश्वरूप दासगुप्ता, सहायक सचिव पद पर सुनिल प्रसाद, पुष्पाजित सांई एवं इंद्रजीत दास को नियुक्त किया गया. संगठन मंत्री के रूप में अमित पाल तथा सह-संगठन मंत्री के रूप में ऋषभ भारद्वाज को जिम्मेदारी सौंपी गई.
कोषाध्यक्ष पद पर सत्येन्द्र नारायण सिंह, सह-कोषाध्यक्ष पद पर संचिता प्रमाणिक, कार्यालय सचिव पद पर एस. एन. बेरा तथा सलाहकार के रूप में सुजित राय को मनोनीत किया गया.
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छातना, बांकुड़ा के विधायक सत्यनारायण मुखर्जी, जिला सचिव (बांकुड़ा) अनन्त मुखर्जी तथा अखिल भारतीय ठेका मजदूर संघ के उपाध्यक्ष बृज बिहारी शर्मा उपस्थित थे.
अधिवेशन में आगामी तीन वर्षों के लिए संगठनात्मक एवं श्रमिक हितों से संबंधित विभिन्न प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए. कार्यक्रम में संगठन के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे.
राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
