गिरिडीह: बरनवाल सेवा समिति, गिरिडीह के तत्वाधान में, बुधवार को बजरंग चौक गिरिडीह में शुद्ध एवं शीतल पेयजल मशीन का उद्घाटन किया गया।इस प्याऊ का उद्घाटन समाजसेवी सह उद्योगपति जयप्रकाश लाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष लखन लाल बरनवाल ने जयप्रकाश लाल को पुष्प- गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर
समिति के सचिव राजेंद्र लाल बरनवाल ने बताया कि समाजसेवी सह झारखंड प्रदेश बरनवाल वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष लखन लाल बरनवाल ने अपने माता-पिता की पुण्य स्मृति में समिति के माध्यम से इस मशीन को लगवाया है। जिससे इस भीषण गर्मी के साथ-साथ वर्ष भर राहगीरों को शीतल और शुद्ध पेयजल प्राप्त होगा। वंही 
मौके पर जयप्रकाश लाल ने कहा कि बजरंग चौक पर शीतल पेयजल की नितांत आवश्यकता थी,जिसे प्रदेश अध्यक्ष लखन लाल बरनवाल ने पूर्ण किया है। वंही इस मोड़ पर शीतल पेयजल मशीन की व्यवस्था होने से स्थानीय व्यवसायियों एवं राहगीरों को वर्ष भर शुद्ध जल प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने कहा कि बरनवाल सेवा समिति का यह प्रयास प्रशंसनीय है।समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण इसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं। इस दौरान
उद्घाटन समारोह में समिति के अध्यक्ष सुबोध कुमार बरनवाल,कोषाध्यक्ष संजय बरनवाल,रितेश बरनवाल, मोहन सागर,प्रवीण कुमार, अजय लाल,सुभाष बरनवाल,बिनोद बरनवाल, राकेश रंजन,विनय कुमार, सरिता बरनवाल,रीता बरनवाल समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
