Home » News Update » तेनुघाट रजिस्ट्रार कार्यालय में साँप घुसने से मची अफरा तफरी

तेनुघाट रजिस्ट्रार कार्यालय में साँप घुसने से मची अफरा तफरी

तेनुघाट : गुरुवार सुबह तेनुघाट रजिस्ट्री कार्यालय खुलते ही अफरा तफरी मच गया जब कोबरा सांप दिखने की खबर मिली। खबर मिलते ही सभी कर्मचारी कार्यालय से बाहर निकल गए। बताते चले कि राजस्ट्री कार्यालय कर्मचारी पंकज कुमार जब रजिस्टार के कक्षा में गया तो देखा कि कोबरा सांप फन फैलाए फुंफकार मार रहा था। परन्तु ऑफ़िस में टाइल्स होने के कारण जल्दबाजी में सांप इधर उधर नहीं हो पा रहा था। उसके बाद तुरंत ही सांप पकड़ने वाले टिम को कथारा से राजू कुमार यादव को बुलाया गया। राजू कुमार यादव जब तेनुघाट रजिस्ट्री आफिस पहुंचा तो उसने सांप को पकड़ कर एक जार में बंद कर जंगल की ओर ले गया। इस बारे में पूछने पर राजू कुमार यादव ने बताया कि लगभग सात आठ वर्षों से ही वह सांप पकड़ने का काम कर रहा है और अब तक लगभग तीन चार हजार से अधिक सांप को पकड़ कर जंगलों में छोड़ा है। आगे बताया कि यह सांप बहुत ही जहरीला था। साथ ही राजू कुमार यादव ने सभी से यह अपील भी किया कि सांप पकड़ने कार्य बहुत ही खतरनाक है पकड़ने का नियम नहीं जानते है तो कभी रिस्क नहीं लें अन्यथा जान भी जा सकती है।

अवर निबंधन पदाधिकारी रितु रंजन कुमार कार्यालय पहुंचने पर राजू कुमार यादव को पुरस्कृत कर धन्यवाद दिया तथा कहा कि अगर वह नहीं होते तो किसी भी प्रकार कि दुर्घटना हो सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal