Home » News Update » एपीपी नवीन कुमार के मकान में शॉर्ट सर्किट लगी भीषण आग, बड़ा हादसा होते होते टला

एपीपी नवीन कुमार के मकान में शॉर्ट सर्किट लगी भीषण आग, बड़ा हादसा होते होते टला

तेनुघाट :  तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में कार्यरत सहायक लोक अभियोजक नवीन कुमार मिश्रा के निवास पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत पेटरवार थाना के समीप गुरुवार सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। घटना सुबह लगभग चार बजे की बताई जा रही है। इस बारे में नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान मकान के ग्राउंड फ्लोर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने नीचे रखी लकड़ियों एवं अन्य सामानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर घर के पास खड़ी उनकी होंडा शाइन मोटरसाइकिल संख्या (जेएच 09 बीएफ 7255) भी क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी के आगे का भाग जल गया। घटना की जानकारी मिलते ही राहगीरों एवं आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लोगों की सूझबूझ और सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

इस घटना में घर के सामानों को नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal