Home » News Update » गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, हत्या के दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, हत्या के दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

औरंगाबाद: जिला के नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना पुलिस ने हत्या मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है।थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि टंडवा थाना कांड संख्या 118/25, दिनांक 03-09-2025, धारा 103(1)/238/3(5) बीएनएस के तहत दर्ज हत्या मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त मुनारिक रजवार पिता मंगर रजवार तथा अजय रजवार पिता मुनारिक रजवार, दोनों निवासी ग्राम कंचन थाना टंडवा जिला औरंगाबाद को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों अभियुक्त लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे। पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को दबोच लिया गया। उन्होंने कहा कि हत्या जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तारी अभियान में टंडवा थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal