Home » News Update » तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, भारी मात्रा में शराब जब्त; तस्कर पुलिस को देखकर फरार

तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, भारी मात्रा में शराब जब्त; तस्कर पुलिस को देखकर फरार

औरंगाबाद: जिले के नवीनगर प्रखंड में शराब तस्करी और अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में प्रखंड के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 78.75 लीटर अंग्रेजी और देशी शराब बरामद की है। हालांकि कार्रवाई की भनक लगते ही सभी तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सभी मामलों में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार टण्डवा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के ढेबला गांव में अवैध रूप से विदेशी शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही तस्कर मौके से फरार हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस ने 50.75 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस फरार कारोबारियों की पहचान में जुटी हुई है। इधर बड़ेम थाना पुलिस ने भी गुप्त सूचना के आधार पर न्यू नगर माझियावां गांव में छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10 लीटर देशी शराब बरामद की। हालांकि शराब कारोबारी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

वहीं नवीनगर थाना पुलिस को मिली सूचना के आधार पर शिवसागर गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने 18 लीटर देशी शराब जब्त की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने शराब को जब्त कर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। थाना क्षेत्रों में नियमित गश्ती और छापेमारी की जा रही है ताकि अवैध शराब कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal