Home » News Update » जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: हत्या के प्रयास मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: हत्या के प्रयास मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

औरंगाबाद: जिला के नवीनगर थाना पुलिस ने नगर पंचायत क्षेत्र के बूढ़ी बांध गांव में हुए हत्या के प्रयास और मारपीट मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में बीरबल पासवान, पंकज पासवान, लव कुमार, अंगद कुमार और कुश कुमार शामिल हैं। मामले को लेकर अपर थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि बूढ़ीबंध गांव निवासी रामप्रीत पासवान द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बताया जाता है कि गुरुवार को बूढ़ी बांध गांव में जमीन और रास्ते के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच अचानक तनाव बढ़ गया। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे तथा लोहे की रॉड से हमला शुरू हो गया। घटना में एक पक्ष के तीन महिलाओं समेत कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल नवीनगर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नवीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों पक्षों से पूछताछ की तथा प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है तथा फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना दोबारा न हो।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal