Home » News Update » पुलिस अधीक्षक ने तेनुघाट ओपी, न्यायालय परिसर और गोमिया थाना का किया औचक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक ने तेनुघाट ओपी, न्यायालय परिसर और गोमिया थाना का किया औचक निरीक्षण

तेनुघाट: पुलिस अधीक्षक बोकारो नाथु सिंह मीणा ने बुधवार को तेनुघाट ओपी, व्यवहार न्यायालय परिसर तेनुघाट तथा गोमिया थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित कर मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया।

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो रविन्द्र कुमार सिंह को सुरक्षा व्यवस्था एवं गेट प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। न्यायालय परिसर में तीन अलग-अलग प्रवेश द्वारों की व्यवस्था की गई है। पहला गेट केवल न्यायिक पदाधिकारियों के लिए, दूसरा बंदी वाहनों के आवागमन के लिए तथा तीसरा अधिवक्ताओं, अधिवक्ता लिपिकों, न्यायिक कर्मियों एवं मुवक्किलों के लिए निर्धारित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को गेट पर निगरानी, भीड़ नियंत्रण तथा आने-जाने वाले लोगों की पहचान एवं जांच को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना और अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करना आवश्यक है, ताकि न्यायिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीएनएस (CCTNS) प्रणाली में कांडों एवं अभिलेखों का शत-प्रतिशत और समयबद्ध अद्यतन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही थाना क्षेत्र में नियमित एवं प्रभावी गश्ती अभियान चलाने, अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने पर बल दिया।

उन्होंने थाना के अभिलेखों, मालखाना, हाजत एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए। सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जनता के साथ संवेदनशील और पेशेवर व्यवहार बनाए रखने तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाने और ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो रविन्द्र कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक गोमिया जितेन्द्र कुमार, पुलिस निरीक्षक जरीडीह शैलेन्द्र कुमार सिंह, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो, गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal