Home » News Update » डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स की क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर डीएवी कथारा में हुई महत्वपूर्ण बैठक।

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स की क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर डीएवी कथारा में हुई महत्वपूर्ण बैठक।

कथारा: डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के अंतर्गत झारखंड जोन-आई एवं क्लस्टर-5 की खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार 18 जून को डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल कथारा में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्लस्टर-5 के सात विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया तथा प्रतियोगिताओं के सफल संचालन हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह- डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल कथारा के प्राचार्य डॉ. जी. एन. खान, डीएवी स्वांग के प्राचार्य अनुज मिश्रा, डीएवी ललपनिया के प्राचार्य तन्मय बनर्जी, डीएवी तेनुघाट की प्राचार्या स्तुति सिन्हा, डीएवी सरिया के प्राचार्य मनीष कुमार सिन्हा, डीएवी भंडारीदाह के प्राचार्य रितेश कुमार एवं डीएवी दुग्धा के प्राचार्य प्रसेनजीत कुमार पॉल उपस्थित रहे।

 

बैठक में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन, खिलाड़ियों की सुविधाओं, आवास, परिवहन, सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सभी उपस्थित प्राचार्यों ने आयोजन को सफल बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।अपने संबोधन में झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह- डीएवी कथारा के प्राचार्य डॉ. जी. एन. खान ने कहा, “हम सभी मिलकर इस आयोजन को शत-प्रतिशत सफल बनाने का भरसक प्रयास करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन जुलाई के तीसरे सप्ताह में होगा। प्रतियोगिता के सफल संचालन में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी तथा खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।”

बैठक का समापन सकारात्मक वातावरण में हुआ। सभी प्रतिभागियों ने आगामी क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह आयोजन खेल प्रतिभाओं को निखारने एवं विद्यार्थियों में खेल भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। बैठक को अत्यंत सफल एवं परिणामदायी माना गया। खेलों से संबंधित इस बैठक को सफल बनाने में विद्यालय के वरीय शिक्षक नागेंद्र प्रसाद, राकेश रंजन, श्रीमती आराधना, शिव प्रकाश सिंह, ओंकार मिश्रा, खुशबू कुमारी, सुमन कुमारी, ओशीन ,ममता पात्रा, आशा कुमारी, सुरभि दुबे, मानसी सिन्हा, अर्शिया एजाज, पुष्पांजलि राव, लालबाबू प्रसाद यादव, शुभम कुमार एवं अनुज प्रसाद सिन्हा की विशेष भूमिका रही।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal