बरही: प्रखंड कांग्रेस कार्यालय बरही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी ने की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटा गया तथा कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. निजामुद्दीन अंसारी एवं विशिष्ट अतिथि प्रमुख मनोज रजक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने राहुल गांधी के विचारों, देश के प्रति उनके समर्पण एवं त्याग को प्रेरणास्रोत बताते हुए कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों पर चलकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बरही विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा है और आगामी चुनावों में भी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से बरही विधानसभा सीट को पुनः कांग्रेस के खाते में लाया जा सकता है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में डॉ. निजामुद्दीन अंसारी, अब्दुल मनान वारसी, प्रमुख मनोज रजक, दीपक गुप्ता (पूर्व जिला अध्यक्ष, ओबीसी प्रकोष्ठ), तौकीर रजा, विष्णुधारी महतो, सुनील साव, जितेंद्र गिरी, रिजवान अली, मो. शमशेर आलम, विनोद दास, मनोज रविदास, फिरदौस खान, अर्जुन साव, गुलाम मुस्तफा, अनवर अली, सिकंदर दास, अशोक बाड़ा, मुकेश पासवान, मो. मकसूद, पंकज पासवान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
