बालियापुर: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आसनबनी-2 गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां चार दिनों से लापता युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान अकबर अंसारी के रूप में की गई है। घटना की खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई।
परिजनों के अनुसार, अकबर अंसारी 16 तारीख से लापता था। वह जिस स्थान पर काम करता था, वहीं से अचानक गायब हो गया। घरवालों ने बताया कि जिस मकान में वह काम कर रहा था, वहां के मालिक ने कहा कि युवक शौचालय जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
मृतक के परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि अकबर के साथ कुछ गलत हुआ है और उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। उन्होंने उस घर के मालिक पर सीधे तौर पर हत्या का आरोप लगाया है, जहां युवक काम करता था।
घटना की सूचना गोविंदपुर थाना को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। परिजनों का कहना है कि हाल ही में एक महीना पहले इसी तरह एक लड़के को मार के जंगल में फेंक दिया फिर एक महीना बाद ऐसा खबर आया पूरे आसपास के इलाकों में अफरा तफरी मच गई बहुतों का मानना है कहना है की हत्या है पुलिस तहकीकात में जुटी है।
मोहम्मद कलीम अंसारी की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
