Home » News Update » तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में न्यायिक पदाधिकारी ने भी किया योगा।

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में न्यायिक पदाधिकारी ने भी किया योगा।

तेनुघाट: आज रविवार 21 जून को योग दिवस के अवसर पर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में न्यायिक पदाधिकारी ने भी योगा किया। योगा प्रशिक्षक संदीप प्रसाद ने बताया कि आज पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है, और कहा जाता है की योग करो स्वस्थ रहो, योग करने से कई तरह के बीमारियों से मुक्ति मिलता है, कई शोध कर्ताओ ने योग से अनेको स्वास्थ्य लाभ के बारे मे बताया है और लोगो से प्रतिदिन योग करने की अपील भी किया है ताकि आप सभी का स्वास्थ्य अच्छा रहे। इस योगा कार्यक्रम में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम फहीम किरमानी, कुटुंब न्यायालय प्रेम नाथ पाण्डेय, जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी, जिला जज तृतीय नीरज कुमार, एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला एवं राज कुमार पांडेय, एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल सहित न्यायिक कर्मी मौजूद थे।

इस योगा कार्यक्रम में मौजूद जिला जज प्रथम फहीम किरमानी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक दिशा देने वाली प्राचीन भारतीय पद्धति है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति मानसिक तनाव से मुक्त रहकर स्वस्थ एवं ऊर्जावान जीवन जी सकता है। योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर समाज को अधिक स्वास्थ्य और जागरूक बनाया जा सकता है।

अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने कहा कि योग व्यक्ति में आत्मविश्वास, अनुशासन और मानसिक दृढ़ता का विकास करता है। साथ ही उन्होंने सभी लोगों से प्रतिदिन योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

योग प्रशिक्षक संदीप प्रसाद द्वारा उपस्थित लोगों को क्रमवार पद्मासन, वज्रासन, सिद्धासन, मत्स्यासन, वक्रासन, अर्धमत्स्येन्द्रासन, गोमुखासन, पश्चिमोत्तानासन, हलासन, ताड़ासन, वृक्षासन, सहित दर्जनों योगासन कराए गए।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal