Home » News Update » अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर परिषद फुसरो में हुआ भव्य योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर परिषद फुसरो में हुआ भव्य योगाभ्यास

फुसरो (बोकारो): नगर परिषद फुसरो के फुटबॉल ग्राउंड के हाल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शैक्षणिक प्राप्त विधार्थीयों ने उपस्थित आम जनों एवं कर्मियों को योगाभ्यास कराया तथा योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस दौरान सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन, पवनमुक्तासन, शवासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम एवं स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन का आधार है। नियमित योग करने से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है तथा अनेक बीमारियों से बचाव होता है। सभी लोगों को प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। योग के माध्यम से स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने नगरवासियों से नियमित योग करने और अपने परिवार को भी योग के प्रति जागरूक करने की अपील की।

कार्यक्रम में नगर परिषद के पदाधिकारी, कर्मी एवं गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योगाभ्यास किया। सभी ने निरोग एवं स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal