Home » News Update » घर लौट रहे युवक को हाईवा ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

घर लौट रहे युवक को हाईवा ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

औरंगाबाद: जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुअरी गांव के समीप शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई तथा आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर नवीनगर–बारुण मुख्य पथ को जाम कर दिया। मृतक की पहचान महुअरी गांव निवासी अनील चौहान के 30 वर्षीय पुत्र योगेश चौहान के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार योगेश चौहान शनिवार की शाम तेतरिया मोड़ से अपनी बाइक द्वारा घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही एक हाईवा ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ट्रक के नीचे आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन आसपास मौजूद ग्रामीणों ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रक चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और आक्रोशित होकर शव को सड़क पर रख नवीनगर–बारुण मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर नवीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम हटवाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि दुर्घटना में शामिल हाईवा ट्रक को जब्त कर लिया गया है तथा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार चालक की पहचान रोहतास जिले के कच्छवा थाना क्षेत्र के समहुता गांव निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal