अररिया: जिले के ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल-फारबिसगंज स्थित ग्रामीण कार्य प्रमंडल के भरगामा अवर प्रमंडल में कार्यरत निम्नवर्गीय लिपिक मोहम्मद तारिक सईद पर कथित तौर पर 20 लाख रुपये की गाड़ी नकद खरीदने का आरोप लगा है। इस मामले में ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता से जांच की मांग की गई है।
सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि लिपिक ने BR 37 AN 9999 नंबर की फॉर्च्यूनर कार नकद में खरीदी है।
मोहम्मद तारिक सईद ने आरोपों का खंडन करते हुए बताया कि उन्होंने फॉर्च्यूनर नहीं, बल्कि स्कॉर्पियो कार खरीदी है। उन्होंने यह कार एक्सिस बैंक से 13 लाख रुपये का ऋण लेकर खरीदी है और उनके पास इसके सभी संबंधित दस्तावेज मौजूद हैं।
सईद ने कहा कि उन्हें एक साजिश तहत बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने कार नकद में नहीं खरीदी है। उन्होंने विभाग द्वारा जांच कराए जाने पर कोई आपत्ति नहीं जताई है। और साथ ही तारिक सईद ने कहा कि पिछले के 14 से 15 वर्षों से निम्नवर्गीय लिपिक के रूप में कार्य कर रहे हैं अपनी सेविंग्स कर के लॉन पर गाड़ी लेना भी अपराध हो गया है।
इमरान हाशमी की रिपोर्ट,
