Home » News Update » सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन भुगतान में देरी पर पेंशनर कल्याण समाज ने जताई चिंता

सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन भुगतान में देरी पर पेंशनर कल्याण समाज ने जताई चिंता

तेनुघाट: झारखंड पेंशनर कल्याण समाज, अनुमंडल शाखा तेनुघाट (बोकारो) के अध्यक्ष इंदेश्वरी चौबे ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तेनुघाट के कार्यपालक अभियंता को पत्र भेजकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन निर्धारण एवं भुगतान में हो रही देरी पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

पत्र में बताया गया है कि विभाग के कर्मी मदन राम (31 अक्टूबर 2023), तुगेश्वर तिवारी, शंभू गोप, रामदुलार रविदास (31 अक्टूबर 2024) तथा प्रभु राम (31 जनवरी 2025) को सेवा निवृत्त हुए काफी समय बीत चुका है। सरकार के नियमानुसार उन्हें पेंशन का लाभ मिलना चाहिए, लेकिन अब तक उनका पेंशन निर्धारण नहीं हो सका है। इसके कारण संबंधित सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन भुगतान नहीं मिल पा रहा है और उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

पेंशनर कल्याण समाज ने आरोप लगाया है कि सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने पेंशन भुगतान के लिए लगातार विभागीय कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं, बावजूद इसके उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। समाज का कहना है कि बिना किसी ठोस कारण के हो रही देरी से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है तथा इससे भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिल सकता है।

अध्यक्ष इंदेश्वरी चौबे ने कार्यपालक अभियंता से मामले को गंभीरता से लेते हुए व्यक्तिगत रुचि लेकर शीघ्र पेंशन निर्धारण एवं भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अब और विलंब उचित नहीं है तथा सेवानिवृत्त कर्मियों को जल्द राहत मिलनी चाहिए।

इस संबंध में पत्र की प्रतिलिपि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड के सचिव तथा बोकारो उपायुक्त को भी भेजी गई है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal