Home » News Update » मोबाइल टावरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग, जिप अध्यक्ष ने उपायुक्त को लिखा पत्र

मोबाइल टावरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग, जिप अध्यक्ष ने उपायुक्त को लिखा पत्र

बोकारो: जिला परिषद अध्यक्ष सुनिता देवी ने बोकारो उपायुक्त को पत्र लिखकर जिले में स्थापित सभी मोबाइल टावरों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आए दिन युवक-युवतियों द्वारा मोबाइल टावरों पर चढ़ने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे प्रशासन, परिजनों और आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

जिप अध्यक्ष ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि इस प्रकार की घटनाओं से क्षेत्र का सामाजिक माहौल भी प्रभावित होता है तथा बच्चों और युवाओं के बीच नकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसी घटनाओं के कारण अफवाहों का माहौल बन जाता है और प्रशासन को भी काफी समय एवं संसाधन खर्च करने पड़ते हैं।

सुनिता देवी ने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि अनुमंडल स्तर पर मोबाइल टावर कंपनियों के साथ बैठक कर जिले के सभी मोबाइल टावरों की पूर्ण घेराबंदी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि टावरों को सुरक्षित किए जाने से इस तरह की घटनाओं पर रोक लगेगी और प्रशासन व ग्रामीणों का समय भी अनावश्यक रूप से बर्बाद नहीं होगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करेगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal