Home » News Update » सीएसआर मद से दिव्यांगजनों के बीच बैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण

सीएसआर मद से दिव्यांगजनों के बीच बैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण

दिव्यांगजनो को आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक जीवन प्रदान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है- उपायुक्त, बोकारो….

बोकारो: दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 24 जून, 2026 को समाहरणालय परिसर से सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) मद के तहत बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के चयनित 16 दिव्यांग लाभुकों के बीच बैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना प्रशासन की प्राथमिकता है। बैटरी चालित ट्राई साइकिल मिलने से लाभुकों की आवाजाही आसान होगी तथा वे अपने दैनिक कार्यों को अधिक स्वतंत्रता एवं ज्यादा सक्षम रूप से कर सकेंगे। इससे शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी भी बढ़ेगी। मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सीईओ बीपीएससीएल सुधीर कुमार व्यास, प्रभारी पदाधिकारी सीएसआर सह जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार उपस्थित थे।

दिव्यांगजनो को आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक जीवन प्रदान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है-

उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं और उन्हें आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक जीवन प्रदान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सीएसआर मद से उपलब्ध कराई गई बैटरी चालित ट्राई साइकिल दिव्यांगजनों की दैनिक गतिविधियों को सुगम बनाने के साथ-साथ उनकी गतिशीलता और आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होगी। उन्होंने आगे कहा कि जिला प्रशासन दिव्यांगजनों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने लाभुकों से ट्राई साइकिल का सावधानीपूर्वक उपयोग करने तथा इसका रखरखाव सुनिश्चित करने की अपील की।

सरकार एवं जिला प्रशासन दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है –

कार्यक्रम के दौरान लाभुकों को ट्राई साइकिल के सुरक्षित संचालन एवं रखरखाव संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई। प्रभारी पदाधिकारी सीएसआर सह जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार ने कहा कि सरकार एवं जिला प्रशासन दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रहा है तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

आभार जताया-

लाभुकों ने बैटरी चालित ट्राई साइकिल प्राप्त कर खुशी व्यक्त की और जिला प्रशासन एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से उन्हें आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से काफी राहत मिलेगी और वे अपने कार्यों को अधिक सहजता से कर सकेंगे।

कार्यक्रम में सीएसआर से जुड़ी संस्था के अधिकारी तथा लाभुकों के परिजन उपस्थित थे।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal