Home » News Update » मुहर्रम पर्व को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया विभिन्न अनुमंडलों का दौरा, दोनों समुदायों से किया संवाद

मुहर्रम पर्व को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया विभिन्न अनुमंडलों का दौरा, दोनों समुदायों से किया संवाद

भाईचारा और सामाजिक सौहार्द ही हमारी सबसे बड़ी ताकत:- उपायुक्त

अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को प्रशासन प्रतिबद्ध:- उपायुक्त

मुहर्रम पर्व पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता:- पुलिस अधीक्षक

बोकारो: मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सजग एवं सक्रिय है। इसी क्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने बेरमो अनुमंडल क्षेत्रों का संयुक्त दौरा कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ताजिया कमेटियों, धार्मिक नेताओं एवं दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों के साथ संवाद स्थापित किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने मुहर्रम पर्व को परंपरागत, शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, भ्रामक सूचना प्रसारित करने अथवा अफवाह फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने ताजिया समितियों एवं आयोजनकर्ताओं से निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह करते हुए कहा कि सभी ताजिया पूर्व निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही बनाए जाएं तथा जुलूस प्रशासन द्वारा स्वीकृत मार्गों से ही निकाले जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, असामाजिक तत्वों की हरकत अथवा भ्रामक सूचना की जानकारी तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उपायुक्त ने कहा कि बोकारो के बेरमो अनुमंडल की पहचान आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सौहार्द की रही है। इस विरासत को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं एवं नई पीढ़ी को सामाजिक सद्भाव, परंपरा, अनुशासन और आपसी सम्मान के मूल्यों से जोड़ने पर बल देते हुए कहा कि पर्व-त्योहार समाज को एक सूत्र में बांधने का अवसर प्रदान करते हैं।

वहीं पुलिस अधीक्षक, ने कहा कि मुहर्रम के दौरान सभी संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। जिला पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें तथा किसी भी संदेश को साझा करने से पूर्व उसकी सत्यता अवश्य जांच लें।

संयुक्त दौरे के दौरान दोनों अधिकारियों ने गोमिया , साड़म, झिरकी, पलानी, लाल बांध, कथारा, जरीडीह बाजार, बेरमो सहित अन्य क्षेत्रों के स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनता के सहयोग से ही मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सकता है। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने, अफवाहों से दूर रहने, भाईचारा एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

वहीं इससे पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह ने भी ललपनिया, महुआ टांड, जागेश्वर बिहार आदि क्षेत्र के आठ जगहों पर फ्लैग मार्च किया। जहां पर स्थानीय जनप्रतिनिधि से मिलकर सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। इस अवसर पर बीडीओ, सीओ, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी मौजूद थे।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal