Home » News Update » मुहर्रम को लेकर झिरकी में फ्लैग मार्च, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील।

मुहर्रम को लेकर झिरकी में फ्लैग मार्च, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील।

झिरकी: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में बुधवार को कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति ने पुलिस बल के साथ झिरकी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई।

फ्लैग मार्च झिरकी पंचायत के विभिन्न मोहल्लों एवं प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान प्रशासन ने मुहर्रम के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति ने कहा कि पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

फ्लैग मार्च में झिरकी पंचायत के मुखिया मिकाइल अंसारी, उप मुखिया रफी अकरम, मोहम्मद सेराज, इनामुल उर्फ छुटुन, जुनेद आलम तथा सदर मुहर्रम कमेटी के अबुल हुसैन सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की पहल का स्वागत किया।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

 

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal