Home » News Update » सोमवार को दोपहर 3:00 बजे से तेनुघाट बांध के 2 रेडियल गेट खोले गए।

सोमवार को दोपहर 3:00 बजे से तेनुघाट बांध के 2 रेडियल गेट खोले गए।

तेनुघाट: लगातार बारिश के कारण तेनुघाट बांध का जलस्तर बढ़ने पर डैम प्रबंधन ने पानी छोड़ने का निर्णय लिया है। कार्यालय कार्यपालक अभियंता, तेनुघाट बांध प्रमंडल द्वारा जारी आवश्यक सूचना के अनुसार 06 जुलाई 2026 दिन सोमवार को दोपहर 3:00 बजे से तेनुघाट बांध के 2 रेडियल गेट खोले गए।

2700 क्यूसेक प्रति सेकंड पानी का निकासी डैम से हो रहा है ।

सूचना के मुताबिक गेट खुलने के बाद दामोदर नदी का जलस्त्राव बढ़कर लगभग 2700 क्यूसेक / 76.52 क्यूमेक हो जाएगा। कुल मिलाकर 2 रेडियल गेट और 1 अंडर स्लूस गेट खोले रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त गेट भी खोले जा सकते हैं।

जलाशय का जलस्तर 849.76 फीट 

3:00 PM बजे जलाशय का जल स्तर RL. 849.76 फीट दर्ज किया गया और यह बढ़ रहा है। इसी कारण एहतियातन पानी की निकासी की जा रही है।

नदी किनारे के गांवों को चेतावनी

नोडल पदाधिकारी, बाढ़ नियंत्रण कोषांग तेनुघाट ने सूचना सभी संबंधित अधिकारियों को भेज दी है।

यह जानकारी तेनुघाट बांध प्रमंडल के सहायक अभियंता अभिषेक कुमार पाल ने दी।

इसमें बोकारो, धनबाद, बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में अलर्ट जारी करने को कहा गया है।

प्रशासन ने दामोदर नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे नदी किनारे न जाएं और सतर्क रहें। मछुआरों को भी नदी में न उतरने की सलाह दी गई है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal