Home » News Update » विश्व जनसंख्या दिवस पर बेरमो प्रखंड के सभी सीएचसी, पीएचसी और एएएम में लगा परिवार स्वास्थ्य मेला

विश्व जनसंख्या दिवस पर बेरमो प्रखंड के सभी सीएचसी, पीएचसी और एएएम में लगा परिवार स्वास्थ्य मेला

फुसरो: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को बेरमो प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर एक बड़ा अभियान चलाया गया। प्रखंड के सभी सीएचसी, पीएचसी और एएएम आयुष्मान आरोग्य मंदिर में परिवार स्वास्थ्य मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्घाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी बेरमो में हुआ, जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी बेरमो मुकेश कुमार, प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी और प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी बेरमो डॉ. मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सीमित संसाधनों के बीच लगातार बढ़ती जनसंख्या देश और समाज के लिए एक बड़ी चुनौती है। जनसंख्या नियंत्रण से ही एक स्वस्थ्य और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। मेले में आए चिकित्सा विशेषज्ञों ने सुदृढ़ परिवार स्वास्थ्य सेवाओं, संस्थागत प्रसव और शिशु-मातृ सुरक्षा पर विशेष बल दिया। बेरमो प्रखंड के अलग-अलग केंद्रों में आयोजित इस मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे, जहां उन्हें स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ मुफ्त परामर्श भी दिया गया। मेले के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को परिवार नियोजन के विभिन्न उपायों, सुरक्षित मातृत्व और सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति विस्तार से जागरूक किया। ग्रामीणों को समझाया गया कि छोटा परिवार ही सुखी परिवार का आधार है।

​इस मौके पर डॉ. शशि प्रभा, भावेश मिश्रा, रीतेश कुमार, सुनील कुमार सहित भारी संख्या में बेरमो प्रखंड के स्वास्थ्य कर्मी, सहिया और स्थानीय ग्रामीण मुख्य रूप से उपस्थित थे।

शंकर प्रसाद की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal