गिरिडीह: झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद के घुटने का प्रत्यारोपण गत 7 जुलाई को सफलतापूर्वक किया गया था तथा सफल सर्जरी के बाद अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल वह नई दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पर चिकित्सकों की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। वंही सर्जरी के बाद से ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समर्थकों का उनसे मिलने-जुलने का सिलसिला लगातार जारी है।
इसके साथ ही इसबड़ी संख्या में लोग फोन के माध्यम से भी उनका हालचाल जानकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं ।इसी क्रम में शनिवार दोपहर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नई दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पहुंचकर डॉ. सरफराज अहमद से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा मरंग बुरू से उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों द्वारा दी जा रही देखभाल और उपचार की भी जानकारी प्राप्त की। वंही मुलाकात के बाद डॉ. सरफराज अहमद ने बताया कि चिकित्सकों ने उन्हें फिलहाल लगभग एक माह तक पूर्ण विश्राम करने की सलाह दी है। इस दौरान समय-समय पर आवश्यक चिकित्सकीय जांच एवं फॉलो-अप किए जाएंगे। सांसद डॉक्टर अहमद ने अपने स्वास्थ्य की चिंता करने वाले सभी शुभचिंतकों, समर्थकों एवं आम लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी की शुभकामनाओं और दुआओं से वह तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
