Home » News Update » महुअरी गांव से एससी-एसटी एक्ट का नामजद आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली सफलता

महुअरी गांव से एससी-एसटी एक्ट का नामजद आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली सफलता

औरंगाबाद: जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान थाना क्षेत्र के महुअरी गांव निवासी नितीश कुमार उर्फ वीरा के रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार, नरारी कला खुर्द थाना कांड संख्या 53/26 दिनांक 28 मई 2026 में दर्ज मामले में नितीश कुमार उर्फ वीरा नामजद अभियुक्त था और घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महुअरी गांव से अभियुक्त नितीश कुमार उर्फ वीरा, पिता अमेरिका मेहता, को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87, 89, 64(1), 352 एवं 351(2) के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(r), 3(1)(s), 3(1)(w)(2) एवं 3(2)(v) के तहत मामला दर्ज है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में लंबित मामलों के फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal