औरंगाबाद: जिला के नवीनगर प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने एक प्राथमिकी मामले में कार्रवाई करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर निरुद्ध कर दिया है। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई थाना कांड संख्या 59/26 दिनांक 11 जुलाई 2026 के तहत दर्ज मामले में की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में शाहरुखाप गांव निवासी ललिता देवी, पति बृजनंदन सिंह, तथा उनके दो पुत्र सोनू कुमार और मोनू कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सोनू कुमार और मोनू कुमार विधि-विरुद्ध बालक हैं। सभी आरोपी नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के शाहरुखाप गांव के निवासी हैं। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 126(2), 109(1), 351(2), 352 तथा 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए निरुद्ध कर दिया गया है तथा मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है तथा किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अविनाश कुमार की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
