Home » News Update » माली थाना पुलिस की कार्रवाई, झारखंड के दो शराब तस्कर गिरफ्तार, ब्लेनो कार जब्त

माली थाना पुलिस की कार्रवाई, झारखंड के दो शराब तस्कर गिरफ्तार, ब्लेनो कार जब्त

औरंगाबाद: जिला के नवीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के बैरिया बाजार के समीप से एक ब्लेनो कार से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कयरा गांव निवासी रंजीत कुमार सिंह तथा जपला निवासी अक्षय कुमार के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी ब्लेनो कार में शराब की खेप छिपाकर ले जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर माली थाना पुलिस ने बैरिया बाजार के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान संदिग्ध ब्लेनो कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें कार के अंदर छिपाकर रखे गए 28 कार्टून में कुल 210 लीटर टनाका देशी शराब बरामद की गई। मौके पर ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा शराब से लदी ब्लेनो कार को भी जब्त कर लिया। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष दिपक कुमार राय ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ माली थाना पुलिस का अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शराब तस्करों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal