🔴 मुख्य हेडलाइंस (Headlines)
बोकारो की बेटी ने बढ़ाया मान: मिस यूनिवर्स झारखंड दीपाली रिया ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात!
मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 दीपाली रिया को सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई, कहा- ‘बोकारो और राज्य का नाम किया रोशन’
रांची / बोकारो: मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 का खिताब अपने नाम करने वाली बोकारो की दीपाली रिया ने आज रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री ने दीपाली को उनकी इस शानदार कामयाबी के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कड़ी मेहनत से हासिल किया मुकाम
मुलाकात के दौरान दीपाली रिया ने मुख्यमंत्री के साथ प्रतियोगिता जीतने के अपने सफर और अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने पिछले एक साल से अधिक समय तक रैंप वॉक, ग्रूमिंग क्लासेज और इंटरव्यू के लिए कड़ी मेहनत और पूरी ईमानदारी से तैयारी की थी। जिसके बाद बीती 29 मार्च को रांची में आयोजित भव्य प्रतियोगिता में उन्होंने यह खिताब अपने नाम किया।
झारखंड प्रतिभा का धनी राज्य: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दीपाली की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि उन्होंने मिस यूनिवर्स झारखंड का ताज जीतकर न सिर्फ बोकारो बल्कि पूरे राज्य का मान बढ़ाया है। उनकी यह सफलता राज्य की अन्य बेटियों और प्रतिभागियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। सीएम ने कहा कि झारखंड हमेशा से प्रतिभा का धनी राज्य रहा है और यहाँ के युवाओं ने हर क्षेत्र में राज्य का गौरव बढ़ाया है।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
