Home » News Update » टंडवा–हरिहरगंज मुख्य पथ पर जानलेवा गड्ढों से बढ़ी परेशानी, ट्रक फंसने से लगा लंबा जाम

टंडवा–हरिहरगंज मुख्य पथ पर जानलेवा गड्ढों से बढ़ी परेशानी, ट्रक फंसने से लगा लंबा जाम 

नवीनगर (औरंगाबाद): नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाल भारती विद्यालय के समीप टंडवा–हरिहरगंज मुख्य पथ की बदहाल स्थिति राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण प्रतिदिन आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह है कि भारी वाहन अक्सर इन गड्ढों में फंस जाते हैं, जिससे घंटों जाम लग जाता है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बाइक सवार, ऑटो चालक और छोटे चारपहिया वाहन चालक दुर्घटना के शिकार होने से बाल-बाल बच रहे हैं। कई बार लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार हाल के दिनों में बाल भारती विद्यालय के समीप सड़क पर बने बड़े गड्ढे में एक भारी ट्रक फंस गई, जिसके कारण टंडवा–हरिहरगंज मुख्य पथ पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को बाहर निकाला जा सका, तब जाकर यातायात सामान्य हो पाया।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग टंडवा, हरिहरगंज सहित आसपास के कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन इस सड़क से स्कूली बच्चे, मरीज, किसान, व्यापारी और अन्य यात्री गुजरते हैं, लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण सभी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क के गड्ढों की अविलंब मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को जाम और दुर्घटनाओं की समस्या से राहत मिल सके। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal