Home » News Update » मुख्यमंत्री सारथी योजना को मिली मजबूती: गिरिडीह में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव, 121युवाओं को मिले ऑफर लेटर।

मुख्यमंत्री सारथी योजना को मिली मजबूती: गिरिडीह में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव, 121युवाओं को मिले ऑफर लेटर।

गिरिडीह: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत गिरिडीह स्थित जे आर एस के टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड में आज एक भव्य प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस दौरान जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (जीडीए) और फैशन डिजाइनर (एफडी) कोर्स के 120 प्रशिक्षार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किए गए। यह आयोजन राज्य के युवाओं को कौशलयुक्त बनाकर रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हुआ।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सारथी योजना झारखंड कौशल विकास मिशन सोसायटी (जेएसडीएमएस) द्वारा कार्यान्वित एक व्यापक योजना है, जिसका उद्देश्य युवाओं को मुफ्त कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ना है। इसके तहत 18 से 35 वर्ष के युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के बाद तीन माह के भीतर रोजगार न मिलने पर युवकों को 1000 रुपये तथा युवतियों/दिव्यांगों को 1500 रुपये प्रतिमाह रोजगार प्रोत्साहन भत्ता भी दिया जाता है।

इस प्लेसमेंट ड्राइव का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षित युवाओं को उद्योग जगत से जोड़ना था। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्थाओं अलर्ट स्पेस (ज्यूपिटर हॉस्पिटल) , वीएनएस हेल्थ केयर तथा गृहम हेल्थ केयर ने जीडीए छात्रों का चयन किया, वहीं फैशन उद्योग की प्रमुख कंपनियों ओरिएंट क्राफ्ट और कलर जर्सी ने फैशन डिजाइनर छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान किए। सभी कंपनियों के एचआर एवं हायरिंग मैनेजर कार्यक्रम में उपस्थित रहे और उन्होंने छात्रों से सीधा संवाद कर उनका मार्गदर्शन किया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरिडीह के नगरनिगम

उपमहापौर सुमित कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत युवाओं को मिल रहा यह प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर स्थानीय युवाओं के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से युवा न केवल अपना जीवन संवार रहे हैं, बल्कि समाज और देश की प्रगति में भी योगदान दे रहे हैं। वहीं यूएनडीपी सर दीपक पांडेय ने युवाओं को वैश्विक स्तर पर बदलते रोजगार के परिदृश्य से अवगत कराया और उन्हें नई तकनीकों में दक्ष होने की सलाह दी। केनरा बैंक की शाखा प्रमुख श्री दीपक सर ने छात्रों को वित्तीय साक्षरता एवं करियर योजना के बारे में महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

 

इस दौरान सेंटर मैनेजर पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि जे आर एस के टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत युवाओं को उद्योग-आधारित प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि संस्थान नियमित रूप से ऐसे प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन करता है, जिससे छात्रों को अपने करियर की शुरुआत करने का अवसर मिलता है। प्लेसमेंट मैनेजर विकाश त्रिपाठी ने बताया कि छात्रों को साक्षात्कार के लिए पूरी तरह तैयार किया गया था, जिसका परिणाम आज 120 छात्रों का चयन होना है। वंही

ऑफर लेटर वितरण समारोह कार्यक्रम का सबसे भावुक पल रहा जब ंचयनित छात्रों की आँखों में खुशी के आँसू थे और उन्होंने अपने ट्रेनरों एवं अभिभावकों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में सभी जीडीए एवं फैशन डिजाइनर छात्रों, फैकल्टी सदस्यों, स्टाफ सदस्यों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal