Home » News Update » तेनुघाट अधिवक्ता संघ के भवन में एक आवश्यक बैठक की गई।

तेनुघाट अधिवक्ता संघ के भवन में एक आवश्यक बैठक की गई।

तेनुघाट: तेनुघाट अधिवक्ता संघ के वरीय अधिवक्ता राम विश्वास महथा की अध्यक्षता में तेनुघाट अधिवक्ता संघ के भवन में एक आवश्यक बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए श्री महथा ने बताया कि बीते दिन हमारे अधिवक्ता संघ के सदस्य राजीव कुमार तिवारी एवं सुरेश राम के कार्य करने के बाद जब वापस घर जा रहे थे उस समय रास्ता में रोक कर मारपीट किया गया। उसकी भरपूर निंदा करते हैं और अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग सरकार से करते हैं। संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने बताया कि जब यह घटना हुई और जानकारी मिलने के बाद तुरंत कथारा ओपी प्रभारी को सूचना दी गई, सूचना मिलने के तुरंत बाद ही कथारा ओपी प्रभारी राजेश कुमार प्रजापति ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके लिए अधिवक्ता संघ के सदस्य उनको धन्यवाद देता है और आभार व्यक्त करते हैं। आगे भी संघ के सदस्य यह निर्णय लेते हैं की अधिवक्ताओं के साथ मारपीट करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास करेंगे जिसमें संघ के सभी सदस्य हमारे साथ हैं। वहीं संघ के सदस्य नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए आरोपी के पक्ष में किसी भी प्रकार की पैरवी नहीं करने का निर्णय लिया। बैठक में बासु कुमार दे, बद्री नारायण पोद्दार, चेतनानंद प्रसाद, नंद किशोर प्रसाद, सुरेश कुमार तिवारी, देव दत्त तिवारी, प्रशांत पाल, प्रसन्नजीत चटर्जी, सहित अन्य कई अधिवक्ता ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में उपाध्यक्ष वेंकट हरि विश्वनाथन, सहायक सचिव शंकर ठाकुर, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार श्रीवास्तव, राजीव कुमार तिवारी, सुरेश राम सहित अन्य कई अधिवक्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal