बेरमो: बोकारो थर्मल की नई बस्ती में पारंपरिक लाठी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पथरिया, मोहनडीह, मधुनिया, लेदाटांड और पारसबनी की कुल पांच टीमों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने बेहतरीन कौशल, अनुशासन और दमदार प्रदर्शन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, जिससे पूरे आयोजन में रोमांच बना रहा।
कड़े मुकाबलों के बाद पथरिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को अतिथियों ने बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य शहजादी बानो, कांग्रेस नेता करीम अंसारी, सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, उप मुखिया अफजल सहित लाल मोहम्मद, अजीमुद्दीन अंसारी, इदरीस अंसारी, जाकिर अंसारी, समसुल हक, नदीम अंसारी, समीर अंसारी, निजाम अंसारी, परवेज अंसारी और ताहिर अंसारी उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, आयोजकों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग दिया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं प्रतिभागी टीमों को सम्मानित किया गया और भविष्य में भी इस तरह के खेल आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया गया।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
