Home » News Update » प्रेम प्रसंग में बाधा बनी तो गला घोंटकर की हत्या, प्रेमी समेत 3 गिरफ्तार ।

प्रेम प्रसंग में बाधा बनी तो गला घोंटकर की हत्या, प्रेमी समेत 3 गिरफ्तार ।

तेनुघाट : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह के द्वारा प्रेस वार्ता कर जरीडीह थाना कांड संख्या 133/26 का उद्भेदन किया।

जरीडीह थाना क्षेत्र के बनचास टोला चट्टी गोड़ा के जंगल किनारे 5 अगस्त 2026 को पेड़ से लटका मिला 20 वर्षीय युवती आरती हेंब्रम हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में युवती के प्रेमी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मृतिका आरती हेंब्रम, पिता स्व. मिस्री हेंब्रम, पिठौरिया, चापी, थाना-तेनुघाट ओपी की मां वादिनी बूंदी देवी के आवेदन पर जरीडीह थाना में कांड संख्या 133/26 दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक जरीडीह शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई जांच में पता चला कि मृतिका का प्रेम संबंध करीब डेढ़ वर्षों से मनोज मराण्डी के साथ चल रहा था।

दिनांक 02.08.2026 को मनोज ने शादी कर घर ले जाने की बात कही थी। लेकिन घर में रखने के दौरान मनोज के माता-पिता नाजीर मराण्डी और माता सरस्वती देवी ने इसका विरोध किया।

पुलिस के अनुसार 04.08.2026 की शाम को तीनों अभियुक्तों ने आरती को रास्ते से हटाने के लिए घर के पीछे बाड़ी में पहले गला दबाकर हत्या कर दी। फिर घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. मनोज मराण्डी – उम्र करीब 19 वर्ष, पिता नाजीर मराण्डी

2. नाजीर मराण्डी – उम्र करीब 60 वर्ष, पिता स्व. पुषा मराण्डी

3. सरस्वती देवी – उम्र करीब 55 वर्ष, पति नाजीर मराण्डी

तीनों निवासी – बनचास टोला चहीगोड़ा, थाना-जरीडीह, जिला-बोकारो

बरामदगी । मृतिका का मोबाइल और एक बैग में रखा कपड़ा

छापामारी दल पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी विपिन चंद्र महतो, विकास कुमार विश्वकर्मा

पुलिस ने कहा कि गहन पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों और बरामदगी के आधार पर आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal