Home » News Update » चतरा के ‘चांदनी होटल’ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: 7 युवक और 5 युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार

चतरा के ‘चांदनी होटल’ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: 7 युवक और 5 युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार

चतरा: चतरा-ईटखोरी मुख्य मार्ग पर स्थित ‘चांदनी होटल’ में चल रहे देह व्यापार के काले धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर सन्नी वर्धन के नेतृत्व में की गई ताबड़तोड़ छापेमारी में होटल के अलग-अलग कमरों से 7 पुरुषों और 5 महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 101, 202, तीसरे और चौथे तल्ले के कमरों से सभी आरोपियों को दबोचा। मौके से इस्तेमाल किए गए सामानों के अलावा 9 एंड्रॉइड फोन, 1 आईफोन, एक उजले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल (JH13M-9158) और एक लाल रंग की स्कूटी (JH13G-7429) जब्त की गई है।

सदर थाना पुलिस ने इस मामले में कांड संख्या 354/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफल कार्रवाई में सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, पु०अ०नि० मनीष कुमार, महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal